कारक प्रकरण
!!!---: कारक प्रकरण :---!!! ====================== सूत्र:- क्रियान्वयि _ कारकं। व्याख्या:- क्रिया के साथ जिसका प्रत्यक्ष संबंध हो , उसे कारक कहते हैं। यथा:- राम संस्कृत पढता है । रामः संस्कृतम् पठति । ( यहां राम और संस्कृत कारक है ) संस्कृत भाषा में छः कारक होते हैं । १) कर्ता २) कर्म ३) करण ४) सम्प्रदान ५) अपादान ६) अधिकरण। तथ्य:- सम्बन्ध और सम्बोधन कारक नहीं है , इसे मात्र विभक्ति माना जाता है । विभक्ति: सूत्र:- संख्याकारकबोधयित्री _ विभक्ति:। व्याख्या:- जो कारक और वचन विशेष का बोध कराये , उसे विभक्ति कहते है। दूसरे शब्दों में , जिसके द्वारा कारकों और संख्याओं को विभक्त किया जाता है उसे विभक्ति कहते हैं। विभक्ति के प्रकार : ============= विभक्तियाँ सात हैं - १.प्रथमा २.द्वितीया ३.तृतीया ४.चतुर्थी ५.पंचमी ६.षष्ठी ७.सप्तमी । कारक के नाम चिह्न ...