वर्तमानकाल

|| वर्तमानकाल ||

अहं पश्यामि

:

मैं देखता हूँ / देखती हूँ

अहं किं पश्यामि ?

:

मैं क्या देख रहा / रही हूँ

अहं मम शिक्षकं पश्यामि।

:

मैं मेरे शिक्षक को देख रहा हूँ / रही हूँ।

इदानीम् अहं चलचित्रं पश्यामि।

:

अभी मैं चलचित्र देख रहा हूँ /  रही हूँ।

अहं कुत्र पश्यामि ?

:

मैं कहाँ देख रहा / रही  हूँ?

अहं तं / तां  प्रति पश्यामि।

:

मैं उसकी तरफ देख रहा हूँ / देख रही हूँ।

अहं सूर्यं प्रति पश्यामि।

:

मैं सूर्य की ओर देख रहा / रही हूँ।

सः पश्यति।

:

वह देखता है / देख रहा है ।

सा पश्यति।

:

वह देखती है / देख रही है ।

सः / सा किं पश्यति ?

:

वह क्या देख रहा / देख रही है ?

सः / सा मातरं पश्यति।

:

वह माँ को देख रहा है / देख रही है ।

हेमाङ्गः वायुयानं पश्यति।

:

हेमांग वायुयान देख रहा है।

नेहा पुष्पाणि पश्यति।

:

नेहा फूलों को देख रही है।

सः / सा कुत्र पश्यति ?

:

वह कहाँ देखता / देखती है ?

सः / सा मां प्रति पश्यति।

:

वह मेरी तरफ देखता / देखती है।

सैनिकः राष्ट्रध्वजं प्रति पश्यति।

:

सैनिक राष्ट्रध्वज की ओर देखता है। 

प्रारम्भे एकवचने एव अभ्यासं कुर्वन्तु।

:

प्रारम्भ में एकवचन में ही अभ्यास करिये।

तथैव सरलवाक्यानाम् अभ्यासं कुर्वन्तु।

:

इसी प्रकार सरल वाक्यों का अभ्यास करें।


Comments

Popular posts from this blog

कारक प्रकरण

भविष्यकाल

कर्ता क्रिया च